गुलमर्ग घूमने निकले थे पर्यटक, रास्ते में अचानक पलटी बस मची चीख-पुकार
-
By
Admin
Published - 17 June 2026 4 views
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमार्ग क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, पर्यटकों को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलट जाने से 5 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तंगमार्ग के मुख्य बाजार क्षेत्र में हुआ, जो उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के पास है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम चार पर्यटक और एक स्थानीय चालक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। गुलमर्ग इस समय पर्यटकों से गुलजार है और बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस हादसे ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सम
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमार्ग क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, पर्यटकों
-
घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी चिंतनीय है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कुछ त
-
बंगाल समेत चार राज्यों के चुनाव बीत जाने के बाद एक दिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी युद्ध से