राजीव कृष्ण ने स्थायी DGP बनने के बाद की सीएम योगी से मुलाकात, 1991 बैच के IPS अधिकारी का परिवार रसूखदार
-
By
Admin
Published - 31 May 2026 26 views
उत्तर प्रदेश में करीब चार साल के बाद स्थायी डीजीपी की नियुक्ति हुई है। राज्य सरकार की ओर से पिछले साल 31 मई को राजीव कृष्ण कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्त किए गए थे। कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार के रिटायर होने के बाद उन्होंने बतौर कार्यवाहक डीजीपी कार्यभार संभाला। अब 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया स्थायी डीजीपी नियुक्त कर दिया है। उनके नाम पर अंतिम मुहर लगने के साथ ही यूपी पुलिस को नियमित नेतृत्व मिला है। यूपीएससी की गाइडलाइन और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार राजीव कृष्ण का कार्यकाल कम से कम दो वर्ष का होगा।
यूपी के नवनियुक्त स्थायी डीजीपी राजीव कृष्ण ने आदेश जारी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। स्थाई डीजीपी के रूप में तैनाती के बाद सीएम योगी से मुलाकात हुई। डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम योगी ने भी उन्हें स्थायी डीजीपी बनने की बधाई दी। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से राजीव कृष्ण को स्थायी डीजीपी बनाए जाने के संबंध में आदेश जारी किया।
राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने 35 वर्ष के सेवा काल में राजीव कृष्ण इटावा, मथुरा, फतेहगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, आगरा, लखनऊ और बरेली में एसएसपी के रूप में योगदान दिया। उन्हें लखनऊ पुलिस की दो बार कमान संभालने का मौका मिला। मायावती सरकार के काल में राजीव कृष्ण लखनऊ के डीआईजी भी बनाए गए थे।
राजीव कृष्ण ने यूपी एटीएस के डीआईजी के रूप में भी अहम भूमिका निभाई। एटीएस को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका रही। राजीव कृष्ण मेरठ रेंज के आईजी, लखनऊ और आगरा जोन के एडीजी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी।
राजीव कृष्ण का परिवार रसूखदार रहा है। प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके परिवार की अलग पहचान है। उनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह आईआरएस अधिकारी हैं। वे अभी सीबीडीटी में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह उनके साले हैं। साथ ही, गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह उनकी रिश्तेदार हैं।
सम्बंधित खबरें
-
अलीगढ़ जिले में एक महिला से मारपीट और ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रोरावर थान
-
राजधानी के महिंगवां थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुम्हारवा रोड पर तेज
-
लखनऊ में जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। आज, बुधवार सुबह 7 बजे तापमान 31 डिग्री सेल
-
राजधानी लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर बुधवार को चालक-परिचालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। दुबग्गा डिप