कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत,पति गंभीर रुप से घायल
-
By
Admin
Published - 03 June 2026 3 views
राजधानी के महिंगवां थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुम्हारवा रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर हंगामा किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने कंटेनर और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंपति साइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके पति को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया और शव को उठाने से मना कर दिया। इस कारण कुम्हारवा रोड पर यातायात भी बाधित हो गया। महिंगवां थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने कंटेनर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों से बातचीत जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
अलीगढ़ जिले में एक महिला से मारपीट और ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रोरावर थान
-
राजधानी के महिंगवां थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुम्हारवा रोड पर तेज
-
लखनऊ में जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। आज, बुधवार सुबह 7 बजे तापमान 31 डिग्री सेल
-
राजधानी लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर बुधवार को चालक-परिचालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। दुबग्गा डिप