जून की शुरुआत के साथ ही बढ़ने लगी गर्मी
-
By
Admin
Published - 03 June 2026 3 views
लखनऊ में जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। आज, बुधवार सुबह 7 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने हीटवेव और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 8 बजे के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई और दोपहर तक इसके 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल आसमान साफ रहने के कारण बारिश की संभावना नहीं है। मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार हवा की गति महज 2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे गर्म हवाओं से राहत मिलने की संभावना कम है। वहीं, आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत रहने के कारण उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री, शुक्रवार और शनिवार को 39 डिग्री तथा रविवार तक इसके 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश की राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
अलीगढ़ जिले में एक महिला से मारपीट और ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रोरावर थान
-
राजधानी के महिंगवां थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुम्हारवा रोड पर तेज
-
लखनऊ में जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। आज, बुधवार सुबह 7 बजे तापमान 31 डिग्री सेल
-
राजधानी लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर बुधवार को चालक-परिचालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। दुबग्गा डिप