जमीनी विवाद में चाकू से हमला इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
-
By
Admin
Published - 16 October 2026 20 views
बीबीडी स्थित जगपाल खेड़ा में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। 11 अक्टूबर को 50-60 लोग विवादित जमीन पर पहुंचे और बाउंड्री व गेट तोड़ने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सतीश यादव, उनके भाई सोनू यादव और बेटे शिवम यादव पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। गंभीर हालत में सतीश और शिवम को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह सतीश यादव की मौत हो गई। छोटा भरवारा, गोमती नगर विस्तार निवासी हरिश्चंद्र यादव के मुताबिक, चारों भाइयों की जगपाल खेड़ा में खसरा नंबर 1031 की जमीन है। सभी भाई अपनी-अपनी जमीन पर काबिज हैं। आरोप है कि 11 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे विनोद यादव के कहने पर 50-60 लोग उनकी जमीन पर पहुंचे और बाउंड्री व गेट तोड़ने लगे। सतीश यादव, सोनू यादव और शिवम यादव ने इसका विरोध किया तो सभी हमलावर हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों पर जान से मारने की नीयत से चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया। वारदात के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हरिश्चंद्र ने आरोप लगाया कि घटना सुनियोजित तरीके से की गई। जमीन से जुड़ा विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। हमले में तीनों घायल हो गए। गंभीर हालत में सतीश और शिवम को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह सतीश यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पत्नी गीता देवी और तीन बच्चे सत्यम, शिवम और लकी हैं।
सम्बंधित खबरें
-
राजधानी लखनऊ में एसटीएफ ने रविवार रात विभूतिखंड स्थित वेव मॉल के पास से अवैध असलहा तस्करी के आ
-
बीबीडी स्थित जगपाल खेड़ा में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। 11 अक्टूबर को 50-60 लो