सौर ऊर्जा से संवरेगा गांवों का भविष्य-केशव
-
By
Admin
Published - 11 September 2026 1 views
नेशनल सोलर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ‘सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा-2026’ प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ शर्मा द्वारा किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा केवल बिजली उत्पादन का माध्यम नहीं बल्कि गांवों में रोजगार, आय और उद्यमिता बढ़ाने का प्रभावी साधन है।सौर ऊर्जा से गांवों का भविष्य संवरेगा।उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रामीण विकास और जनकल्याण से जोड़कर आगे बढ़ा रही है।उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण, स्वयं सहायता समूहों और सौर ऊर्जा का समन्वय ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया मॉडल बन सकता है, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, पैकेजिंग, मसाला, अचार, पापड़, स्थानीय उत्पादों सहित अनेक गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। यदि इन इकाइयों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाता है तो बिजली पर होने वाला खर्च कम होगा और महिलाओं तथा छोटे उद्यमियों की बचत सीधे उनकी आय में परिवर्तित होगी। उन्होंने सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा-2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिकल एवं संबंधित क्षेत्रों में विकसित की जा रही आधुनिक तकनीकों, उपकरणों एवं नवाचारों की जानकारी ली।श्री मौर्य ने पुस्तक का विमोचन तथा सौर ऊर्जा से संबंधित सोलर मशीन का उद्घाटन किया।विभिन्न स्टालों पर पहुंचकर निर्माताओं, उद्यमियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों से संवाद करते हुए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। उपमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में उपस्थित महिलाओं से विशेष रूप से संवाद किया और सौर ऊर्जा के माध्यम से उनके स्वरोजगार, आजीविका एवं आर्थिक सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी ली। सौर ऊर्जा का विस्तार केवल बिजली की आवश्यकता पूरी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार, स्वरोजगार, निवेश, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार बन रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
5 दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने तथा लंबित मुद्दों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र
-
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधत
-
नेशनल सोलर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ‘सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा-2026’ प्रदर्शनी एवं
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें आवागमन
-
Maruti Baleno में ADAS Technology! अब मिलेगी Level 2 सुरक्षा, ड्राइविंग बनी smarterNEXA ने 'कॉस्मोपॉ