हनुमान जी का अपमान करने वाला अमीर देश बर्बाद, भारत हैरान!
-
By
Admin
Published - 09 September 2026 5 views
हैरानी की बात देखिए कि कनाडा के कई नेता और पत्रकार हमेशा से भारत को यह नसीहत देते आए हैं कि भारत को अपने देश में डायवर्सिटी यानी विविधता को बचाना चाहिए। लेकिन यह मक्कार लोग अपनी ही बात से पलट गए।
एक ताकतवर देश जहां भगवान हनुमान का अपमान किया गया वो देश अब बर्बादी की कगार पर आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस देश के नेताओं को पीटने वाली एआई वीडियोस तक डाल रहे हैं। जिस देश का नागरिक दुनिया का हर व्यक्ति बनना चाहता था। उसी देश को छोड़कर अब लोग भाग रहे हैं। सोचिए एक तरफ हर जगह हनुमान अंश की धूम है। उसी वक्त इस देश के एक पत्रकार ने भारत को चिढ़ाने के लिए हनुमान जी का अपमान कर दिया। इस पत्रकार जैसे लाखों लोग इस देश में बसे हैं। यह होश उड़ा देने वाली कहानी कनाडा से आई है।
कनाडा के हजारों लोग ओंटारियो शहर में लगी 55 फीट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति से नफरत करते हैं। इन्हीं में से एक कनाडा का यह पत्रकार है। इस नफरती पत्रकार ने 55 फीट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति के आगे जो बयान दिया उसे सुनकर भारत के लोगों का खून खौल जाएगा। इसने कहा कि मैं कनाडा में ओंटारियो के ब्रमटन में सबसे बड़ी हिंदू मूर्ति के सामने खड़ा हूं जो 55 फीट ऊंची है। यह मूर्ति उस सभ्यता को दिखाती है जो खंडर हो चुकी है। यह मूर्ति उन लोगों की कहानी है जो खो चुके हैं। यह मूर्ति ऐसे देश को दिखाती है जहां के लोग अपनी किस्मत को लेकर बेपरवाह हैं। यह लोग खुद से ही नफरत करते हैं। यानी इस पत्रकार ने भारतीय लोगों का भी अपमान किया है। इसने कहा कि कनाडा को डायवर्सिटी ले डूब रही है।
हैरानी की बात देखिए कि कनाडा के कई नेता और पत्रकार हमेशा से भारत को यह नसीहत देते आए हैं कि भारत को अपने देश में डायवर्सिटी यानी विविधता को बचाना चाहिए। लेकिन यह मक्कार लोग अपनी ही बात से पलट गए। कनाडा के इन लोगों ने कहा है कि हमारे देश में हनुमान मूर्ति के लिए जगह नहीं है। हम एक ईसाई देश हैं। भारत के लोग हमारे देश पर कब्जा करना चाहते हैं। अब इन लोगों ने ऐसी घटिया बात कही है तो इनको जवाब मिलना चाहिए। बता दें कि कनाडा के मूल निवासी गोरे नहीं थे। यह जो पत्रकार है, यह भी कनाडा का मूल निवासी नहीं है। गोरे लोग यूरोप से आए और कनाडा के मूल निवासियों को भगाकर कनाडा पर कब्जा कर लिया और आज यह खुद को कनाडा का नागरिक बोलते हैं। कनाडा पर भारतीय लोग तो कब्जा नहीं करेंगे लेकिन इन लोगों ने कनाडा पर कब्जा किया था। दूसरी बात हनुमान जी की मूर्ति की। इन लोगों को कनाडा में हनुमान जी की एक मूर्ति से दिक्कत है। मगर कनाडा समेत कई पश्चिमी देश भारत में चर्च को फंड देते हैं। भारत में हजारों चर्च बनाने के लिए पैसा देते हैं। मिशनरियों के जरिए हिंदुओं का धर्मांतरण करते हैं।
सम्बंधित खबरें
-
BCCI और राज्य संघ Sports Governance Act के तहत क्यों नहीं? Supreme Court का बड़ा सवालउच्चतम न्यायालय
-
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ शब्दों में कहा कि चीन ब्रिक्
-
हैरानी की बात देखिए कि कनाडा के कई नेता और पत्रकार हमेशा से भारत को यह नसीहत देते आए हैं कि भारत को
-
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ये टिप्पणियां भारतीय पक्ष की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्
-
Trump के नहले पर ईरान का दहला, अमेरिका ने 5 तेल टैंकरों को उड़ाया, तेहरान ने युद्धपोतों को निशाना बन