राशि फल
-
By
Admin
Published - 25 August 2026 18 views
मेष:- विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।
बृषभ:- निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। संतान संबंधित जरूरी दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दवाब बनाएंगे। घर में खुशहाल स्थिति रहेगी।
मिथुन:- कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें।
कर्क:- महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के आसार हैं। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।
सिंह:- कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांत होगा। कुछ रोजगार संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में केंद्रित हों। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति आलस्य का त्याग करें।
कन्या:- भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेनंगे। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। रोजगार में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे।
तुला:- ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लांछन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
वृश्चिक:- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी अच्छी छवि बनायें। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। जरूरी कायरे में आलस्य न करें, अन्यथा हानि संभव।
धनु:- नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी काम समय से करें।
मकर:- मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। जरूरी कायरे को समय पूर्ण करने हेतु केंद्रित रहेंगे।
कुंभ:- कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनर्चया के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।
मीन:- परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव।
सम्बंधित खबरें
-
मेष:- काफी दिनों से अवरोधित कोई हल होने के आसार बनेंगे। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्कता अपेक्ष
-
मेष:- भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ सम्बन्धों के बार
-
अगर आप जन्माष्टमी के मौके पर वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां के रहस्यमयी निधिवन जंग
-
मेष:- विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति