10 हजार डुप्लीकेट वोटर मिलने का दावा,सपा ने चुनाव आयोग से मांगी उच्चस्तरीय जांच
-
By
Admin
Published - 03 June 2026 4 views
समाजवादी पार्टी नोएडा संगठन ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। पार्टी का दावा है कि स्थानीय स्तर पर किए गए परीक्षण में करीब 10 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान हुई है। आरोप है कि कई लोगों के नाम पर दो, तीन, चार और कुछ मामलों में उससे अधिक वोटर आईडी कार्ड जारी हैं, जबकि कई नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज पाए गए हैं। सपा नोएडा अध्यक्ष आश्रय गुप्ता की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हाल ही में मतदाता सूची के व्यापक पुनरीक्षण (एसआईआर) को पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम प्रक्रिया बताया गया था। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं का सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है। पत्र में निर्वाचन आयोग से पूछा गया है कि यदि यह प्रशासनिक लापरवाही है तो अब तक कितने अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है हाईटेक सत्यापन प्रक्रिया के बावजूद एक ही व्यक्ति के नाम पर कई वोटर आईडी और अलग-अलग बूथों पर पंजीकरण कैसे हो गया। समाजवादी पार्टी ने नोएडा की संपूर्ण मतदाता सूची का स्वतंत्र निरीक्षण और दोबारा सत्यापन कराने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने की समय-सीमा तय की जाए और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी निर्धारित हो। सपा संगठन ने पत्र में कहा कि उनका उद्देश्य किसी संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
समाजवादी पार्टी नोएडा संगठन ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमित
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय पहुंचकर प
-
राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा परिणामों
-
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यक