पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला कार्यभार,
-
By
Admin
Published - 03 June 2026 5 views
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय पहुंचकर पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी और राज्य में भी हरियाणा की तर्ज पर डबल इंजन की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान नायब सिंह सैनी ने पंजाब भाजपा कार्यालय में पूजा और अरदास में हिस्सा लिया तथा दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जहां व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा और राष्ट्रहित सर्वोपरि होते हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करता है, यही कारण है कि आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने देश की सुरक्षा, कृषि, उद्योग और राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। राज्य की जनता विकास, रोजगार, समृद्धि और सुशासन चाहती है और भाजपा इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। इससे जनता के बीच भाजपा की पकड़ और मजबूत होगी तथा पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा। नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य में निवेश, उद्योग, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को समर्थन देगी और राज्य में डबल इंजन सरकार का मार्ग प्रशस्त होगा।
सम्बंधित खबरें
-
समाजवादी पार्टी नोएडा संगठन ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमित
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय पहुंचकर प
-
राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा परिणामों
-
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यक