केले के गोदाम में आग,दमकल ने बुझाई, एक ऑटो भी जलकर राख
-
By
Admin
Published - 03 June 2026 4 views
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर में आज तड़के केले के एक गोदाम में आग लग गई। बुधवार सुबह लगभग 3.15 बजे हुई इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया और गोदाम के बगल में खड़ा एक ऑटो भी आग की चपेट में आ गया। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस को तुगलपुर हल्द्वाना स्थित केले के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क यूनिट की फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। सहायता के लिए ग्रेटर नोएडा इकोटेक फास्ट एक्सप्रेसवे से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गोदाम मैनपुरी निवासी सुरेंद्र यादव का था। आग से गोदाम में रखा केले का लाखों का सामान नष्ट हो गया। गोदाम के ठीक बगल में खड़ा एक ऑटो भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
सम्बंधित खबरें
-
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर में आज तड़के केले के एक गोदाम में आग लग गई।
-
नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने बुधवार को प्रधानमंत्री
-
कुशीनगर की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास बनाम अराजकता के मुद्दे पर कहा कि पहले क