बटोरी सुर्खियां पीएम मोदी संग साइप्रस राष्ट्रपति की सेल्फी ने , दिखी खास दोस्ती हैदराबाद हाउस में
-
By
Admin
Published - 22 May 2026 14 views
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच एक बहुत ही दोस्ताना पल देखने को मिला। हैदराबाद हाउस में औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स ने पीएम मोदी के साथ अपने मोबाइल से एक सेल्फी ली। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया।साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स भारत दौरे पर हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और मुंबई में एनएसई की घंटी बजाई। यह दौरा दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करेगा। इससे पहले भी कई बड़े विदेशी नेता, जैसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले चुके हैं। शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स से मुलाकात की और भारत-साइप्रस संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ सहयोग को मजबूत करने के लिए उनके सकारात्मक रवैये और मार्गदर्शन की सराहना की। बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'आज नई दिल्ली में साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स से मिलकर खुशी हुई। भारत-साइप्रस संबंधों और भारत-ईयू सहयोग को मजबूत करने के लिए उनके सकारात्मक विचारों और मार्गदर्शन की सराहना करता हूं।' इससे पहले, राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया था।
इसको लेकर विदेश मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स का नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुंबई दौरे के बाद वह दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्हें, औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया। एमईए के मुताबिक, यह दौरा जून 2025 में पीएम मोदी की साइप्रस यात्रा के बाद बने सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाने के लिए है और यह भारत-साइप्रस साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दिखाता है। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मूर्मू उनके सम्मान में आधिकारिक भोज का आयोजन किया है।
सम्बंधित खबरें
-
कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्