खुशाली कुमार ने चुनी अलग राह, कंटेंट-ड्रिवन प्रोजेक्ट्स के बाद फिल्म दुल्हनिया ले आएगी में आएंगी नजर
-
By
Admin
Published - 23 July 2026 9 views
अभिनेत्री खुशाली कुमार बीते कुछ वर्षों से ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं, जो मजबूत कहानी और दमदार कंटेंट की वजह से चर्चा में रहे हैं। कमर्शियल फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने इंडिपेंडेंट फिल्मों और नए फिल्मकारों के साथ भी काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। अलग-अलग विषयों पर आधारित फिल्मों का चयन उनकी बदलती फिल्मी सोच को दर्शाता है। हाल ही में खुशाली कुमार चर्चित ओटीटी सीरीज सपने टे एवरीवन 2 में नजर आईं। इस सीरीज में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने पसंद किया। उनके किरदार ने यह साबित किया कि वह सिर्फ पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना पसंद करती हैं जिनमें अभिनय की पर्याप्त गुंजाइश हो। खुशाली कुमार अब अपनी नई फिल्म दुल्हनिया ले आएगी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आकाश आदित्य लांबा ने किया है। फिल्म का निर्माण एक इंडिपेंडेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है, जो कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा पर फोकस करता है। फिल्म में खुशाली कुमार के साथ दिग्गज अभिनेता महेश मांजरेकर और पियूष मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अनुभवी कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना खुशाली के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट और इसकी कहानी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। खुशाली कुमार ने अब तक अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने आर. माधवन के साथ थ्रिलर फिल्म धोखा राउंड डी कॉर्नर, प्रतीक गांधी के साथ सामाजिक विषय पर आधारित डेढ़ बीघा जमीन, ओटीटी सीरीज सपने टे एवरीवन 2 और अब कॉमेडी फिल्म दुल्हनिया ले आएगीश् के जरिए अपने अभिनय का अलग-अलग अंदाज पेश किया है। खुशाली कुमार की आगामी फिल्म दुल्हनिया ले आएगी इस शुक्रवार, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम करने की दिशा में यह फिल्म उनके करियर का एक और अहम पड़ाव मानी जा रही है। दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार खुशाली कॉमेडी अंदाज में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगी।
सम्बंधित खबरें
-
नागबंधम का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि इसे एनआईके स्टूडियोज के बैनर तले किशोर अन्नापुरेड्ड