अधिकारियों की लापरवाही से रतजगा करने को मजबूर बुद्धेश्वर क्षेत्र के हजारों निवासी
-
By
Admin
Published - 19 June 2026 0 views
एक तरफ उ0प्र0 विद्युत उत्पादन में नंबर एक पर है। दूसरे राज्यो को बिजली दे रहा है। वही स्मार्ट सिटी लखऊ के बद्धेश्वर क्षेत्र के आदर्श विहार भूहर तथा बद्धेश्वर के आस-पास के इलाको के हजारो निवासी भीषण गर्मी में मार्च के महीने से ही बिजली का संकट झेल रहे है। कई बार हो चुका है कि रात में लाइट चली जाती है और पूरी रात बती जाने के बाद सुबह दस बजे तक नही आ पाती है। जिससे लोग रात भर जाग-जाग कर रात काटते है। बिजली न आने से सुबह पानी का संकट भी झेलने को मजबूर है। समस्या केवल बिजली जाने की नही है समस्या संबंधित एसडीओ व अधिकारियों की लापरवाही की है। सूत्रों के अनुसार आदर्श विहार फीडर में दो केबल है। दोनों ही खराब है। विभाग के ही कर्मचारी के अनुसार एक केबल को कभी रिपेयर नहीं किया गया और दूसरी मार्च के महीने से ही फाल्ट में। यदि बिजली जाती भी है तो दूसरी केबल से बिजली की सप्लाई तुरंत दी जा सकती है। बाकी उप-केन्द्रों पर ऐसा ही किया जाता है। सरकार ने करोड़ों खर्च कर नया पावर हाउस भी बनवा दिया परंतु अधिकारियों की लापरवाही से समस्या जस की तस बनी हुयी है। जिससे सरकार और विभाग की छवि धूमिल हो रही है। भुक्तभोगियों के अनुसार एक एफसीआई विद्युत सूचना ग्रुप बना है एसडीओं साहब उस पर बिजली आने का समय बता कर फोन बंद कर देते है और इंतजार में पूरी रात कट जाती है। बताते चल कि यह वही क्षेत्र है जिसमें कुछ दिन पहले ही खुलेआम घूस मांगते हये का वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था। विभाग के ही सूत्र बताते है अधिकारी संविदाकमियों से पैसों की डिमांड करते है। अधिकारी पैसे कमाने में व्यस्त है तो कर्मचारी दलाली करने में। इससे एक तरफ सरकार की छवि खराब हो रही है वही दूसरी तरफ जनता परेशान होकर सरकार को कोस रही है।
सम्बंधित खबरें
-
यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का मौका है।उत्
-
जब खोजकर्ता, व्यापारी और विभिन्न संस्कृतियाँ भारत के तटों तक पहुँचीं, तो वे केवल नए व्यापारिक
-
अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की बड़ी सौगात देते हुए 37
-
एक तरफ उ0प्र0 विद्युत उत्पादन में नंबर एक पर है। दूसरे राज्यो को बिजली दे रहा है। वही स्मार्ट