दो बड़ी सरकारी भर्तियों का ऐलान शुरू हो गई है लोवर पीसीएस की प्रक्रिया
-
By
Admin
Published - 19 June 2026 0 views
यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का मौका है।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूपीएसएसएससी ने राज्य में दो बड़ी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दोनों भर्तियों के माध्यम से राज्य के हजारों योग्य अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में शामिल होने और अपना भविष्य संवारने का बेहतरीन मौका मिलेगा। आयोग की तरफ से जारी की गई इन भर्तियों में पहली बड़ी भर्ती संयुक्त लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज मुख्य परीक्षा की है। युवाओं को आकर्षित करने वाली दूसरी बड़ी भर्ती ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए निकाली गई है। आयोग ने साफ किया है कि दोनों भर्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।यूपीएसएसएससी की ओर से निकाली गई लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2026 के तहत राज्य सरकार के विभागों में कई रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाने वाली हैं। इस भर्ती के तहत पहले जितने पदों का ऐलान किया गया था, अब उसमें बड़ा संशोधन करते हुए पदों की संख्या को काफी बढ़ा दिया गया है। पहले जहाँ इस भर्ती में 2285 पद तय किए गए थे, वहीं अब इसे संशोधित करके कुल 2587 पद कर दिया गया है। भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों में क्लर्क, अकाउंट इंस्पेक्टर और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ईओ समेत कई अन्य प्रशासनिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।लोअर पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन के उम्मीदवारों को तारीखों का विशेष ध्यान रखना होगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 मई से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार अपनी पूरी डिटेल के साथ 25 जून तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। किसी उम्मीदवार के फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने या संशोधन करने की आखिरी तारीख 2 जुलाई है। दूसरा बड़ा नोटिफिकेशन होमगार्ड मुख्यालय अंतर्गत आने वाले पदों के लिए है। इस भर्ती के माध्यम से विभाग में ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और प्लाटून कमांडर के महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। इस विशेष भर्ती अभियान के तहत विभाग में 295 रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां होनी हैं।इन सुरक्षा और प्रशासनिक महत्व वाले पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। भर्ती में केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि शारीरिक दक्षता मायने रखेगी। योग्य अभ्यर्थियों का अंतिम चयन मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और उसके बाद शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू है। अभ्यर्थी भर्ती के लिए 6 जुलाई तक ऑनलाइन मोड में आवेदन दर्ज करा सकते हैं। आवेदन के बाद फीस या फॉर्म में आवश्यक सुधार के लिए आखिरी तारीख 13 जुलाई है।
सम्बंधित खबरें
-
यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का मौका है।उत्
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मे पंचायत चुनाव को लेकर खींचतान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फै
-
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए 3 मार्च, 2021 को