भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद भारी बवाल, परिजनों ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप
-
By
Admin
Published - 18 June 2026 1 views
बिहार के भोजपुर जिले में एक बार फिर पुलिस एनकाउंटर को लेकर तनाव का माहौल बन गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक भरत भूषण तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन को पूरी तरह जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद उसके पिता और परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने ये आरोप लगया है कि सरेंडर के बाद पुलिस ने मार डाला। परिवार का आरोप है कि यह पूरी तरह से एक कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर है। परिजनों का कहना है कि युवक ने पुलिस के सामने सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसे गोली मार दी गई। पिता ने रोते हुए कहा कि पुलिस ने जानबूझकर उनके बेटे को मार डाला है। दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर पुलिस का अपना अलग दावा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्युवक ने पहले फायरिंग की थी । पुलिस टीम जब कार्रवाई करने पहुंची। तो युवक ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ में पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही बिलौटी गांव और आसपास के ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे आरा-बक्सर फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सम्बंधित खबरें
-
बिहार के भोजपुर जिले में एक बार फिर पुलिस एनकाउंटर को लेकर तनाव का माहौल बन गया है। शाहपुर थान
-
बिहार के पटना से बड़ी खबर सामने आई है। रोशन आनंद सर ने अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या का आरोप खा
-
कोलकाता पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापारा में पुलिस ने एक निजी स्कूल के बंद कमरे से
-
पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा में एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। वह गांव के ही देशराज