डंपर की टक्कर से बाइक सवार 2 साढ़ुओं की मौत
-
By
Admin
Published - 18 June 2026 1 views
राजधानी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार 2 साढ़ुओं की मौत हो गई। डंपर में फंसकर बाइक करीब 2 किलोमीटर दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने पीछा करके डंपर को ड्राइवर समेत पकड़ लिया। डंपर को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू की। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे दरोगा खेड़ा स्थित कानपुर रोड और गहरु अंडरपास के बीच किसान पथ पर हुई। मृतकों की पहचान मोहनलालगंज के रानीखेड़ा स्थित हरिकंश गढ़ी निवासी रामसेवक यादव (50) और सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के नकरहा गांव निवासी उनके साढ़ू रामू यादव (45) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रामू अपने साढ़ू रामसेवक के गांव नकरहा गए थे। वहां से दोनों बाइक एक ही बाइक से रामसेवक के गांव हरिकंश गढ़ी आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामू बाइक चला रहे थे। रामसेवक पीछे बैठे थे। पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। बाइक डंपर में फंसकर करीब 2 किलोमीटर दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस रामू और रामसेवक को लेकर लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर का पीछा किया और बिजनौर थाना क्षेत्र में नटकुर अंडरपास के पास उसे पकड़ लिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मृतक रामू यादव ट्रक चालक थे, जबकि रामसेवक मजदूरी करते थे। रामसेवक के परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा रिंकू यादव और तीन विवाहित बेटियां सुदामा, रेखा व बबली हैं। रामू के परिवार में पत्नी अंजू, बेटा निखिल और बेटी शगुन है। सरोजनी नगर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक हरद्वारी लाल ने बताया मृतकों के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का मौका है।उत्
-
जब खोजकर्ता, व्यापारी और विभिन्न संस्कृतियाँ भारत के तटों तक पहुँचीं, तो वे केवल नए व्यापारिक
-
अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की बड़ी सौगात देते हुए 37
-
एक तरफ उ0प्र0 विद्युत उत्पादन में नंबर एक पर है। दूसरे राज्यो को बिजली दे रहा है। वही स्मार्ट