राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर हो: संजय सिंह
-
By
Admin
Published - 18 June 2026 1 views
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े चोरी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में सामने आए तथ्यों, बरामदगी और सबूतों के बावजूद अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने इस मामले में अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि थाना में औपचारिक तहरीर भेजकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। संजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कई मामलों में पहले भी अनियमितताओं के आरोप सामने आ चुके हैं। वर्ष 2021 में भी उन्होंने जमीन खरीद से जुड़े कथित घोटालों को प्रमाणों के साथ उजागर किया था, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि उस समय आरोपियों पर कार्रवाई की जाती तो आज ऐसी स्थिति नहीं बनती। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर से जुड़े चढ़ावे, दानपात्र और बहुमूल्य वस्तुओं के मामलों में लगातार सवाल उठ रहे हैं। कुछ जमीन खरीद सौदों में भी आर्थिक अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। इन सभी मामलों को अपनी शिकायत में शामिल करते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संजय सिंह ने दावा किया कि मामले में कुछ लोगों से नकदी बरामद होने और कई कर्मचारियों के संदेह के दायरे में आने की जानकारी सामने आई है। जब इस मुद्दे को विपक्ष ने उठाया तो राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए, जबकि मुख्य सवाल भ्रष्टाचार और चोरी के आरोपों की जांच का है।संजय सिंह ने कहा कि मामले में सामने आए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ट्रस्ट की कार्यप्रणाली की भी जांच होनी चाए।संजय सिंह ने पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रम की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की पदयात्रा का 6वां चरण 16 से 23 अगस्त के बीच पूर्वांचल में आयोजित किया जाएगा। यह यात्रा आजमगढ़ से जौनपुर तक करीब 110 किलोमीटर की होगी और सात से आठ दिनों में पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, सामाजिक न्याय, आरक्षण और भेदभाव जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठाया जाएगा। पार्टी इन मुद्दों पर जनसमर्थन जुटाकर व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने का प्रयास करेगी।
सम्बंधित खबरें
-
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सादगी और जनता के बीच रहने के अपने संकल्प का परिचय दिया। प्र
-
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सम
-
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े चोरी के
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला ब
-
उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण तलाश रहे स्वामी प्रसाद मौर्य अब बहुजन राजनीति को नई धार