होम्योपैथिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थीयों का अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सामने प्रदर्शन
-
By
Admin
Published - 18 June 2026 2 views
करीब 200 से ज्यादा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थी आज, गुरुवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) मुख्यालय पहुंचे हुए हैं। वे भर्ती संख्या 09/2024 का अंतिम परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। यहां आयोग मुख्यालय के सामने जमीन पर बैठकर सुबह से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि 397 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की जा चुकी है। इसके बाद सितंबर 2025 में 2410 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन भी पूरा करा लिया गया था। इसके बावजूद करीब 9 महीने बीत जाने के बाद भी अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया है। हरदोई से आए अभ्यर्थी राहुल मिश्रा ने कहा पिछले 9 महीने से 9 बार लखनऊ आ चुके हैं। आज तक होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया। हर बार यही कह दिया जाता है कि 15 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। पूरे उत्तर प्रदेश से करीब 200 अभ्यर्थी यहां आए हुए हैं। रात से भूखे भी हैं। रिजल्ट तैयार हो चुका है लेकिन जारी नहीं किया जा रहा है। जब तक रिजल्ट के लिए 100ः आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे। जौनपुर से आए राजेश प्रचेता ने कहा हम इसलिए प्रदर्शन में आए हैं कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है। हमको यहां एसी में बैठे अधिकारी बोल देते हैं कि अगले 15 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लेकिन, बार-बार आने के बावजूद रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है। हम लोगों की क्या भावनाएं है, इसकी इन्हें परवाह नहीं है। प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि आयोग की ओर से 9 महीने लगातार परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे हजारों उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के कारण वे मानसिक और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। पिकअप भवन पहुंचे अभ्यर्थियों ने ‘हमारी मेहनत, हमारा अधिकार’, ‘परिणाम दो, न्याय दो’ और ‘हक लेकर रहेंगे’ जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे केवल भर्ती प्रक्रिया को समय से पूरा कर अंतिम परिणाम घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं।
सम्बंधित खबरें
-
यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का मौका है।उत्
-
जब खोजकर्ता, व्यापारी और विभिन्न संस्कृतियाँ भारत के तटों तक पहुँचीं, तो वे केवल नए व्यापारिक
-
अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की बड़ी सौगात देते हुए 37
-
एक तरफ उ0प्र0 विद्युत उत्पादन में नंबर एक पर है। दूसरे राज्यो को बिजली दे रहा है। वही स्मार्ट