सब्जी विक्रेता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, छत से गिरा ई-रिक्शा चालक
-
By
Admin
Published - 18 June 2026 2 views
राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह मंडी से काम खत्म करके घर लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। वहीं, पारा इलाके में छत से गिरकर एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रैथा बीकेटी निवासी राम आधार (65) जानकीपुरम बाजार में सब्जी की दुकान करते थे। बुधवार रात दुकान बंद करके घर की तरफ जा रहे थे। बस पुरवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। तभी पीछे आ रहे हैं अन्य साथियों ने उनके घर व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साथियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राम आधार के परिवार में पत्नी रामरति व चार बेटे और तीन बेटियां हैं। बुद्धेश्वर पारा निवासी सुमित गुप्ता ई-रिक्शा चलाते थे। भाई अमित गुप्ता ने बताया बुधवार रात छत पर बैठे हुए थे। तभी लाइट चली गई कुछ देखने के लिए छत के कोने पर आए। इस दौरान पैर स्लिप हो गया और दो मंजिल से नीचे गिर गए। उनकी चीख सुनकर परिवार के सदस्य पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। आनन-फानन में उन्हें रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई अमित ने बताया- उनके परिवार में पत्नी पलक और 20 दिन का बच्चा है। मामले में पुलिस का कहना है शव का पोस्टमॉर्टम कराकर सौंप दिया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का मौका है।उत्
-
जब खोजकर्ता, व्यापारी और विभिन्न संस्कृतियाँ भारत के तटों तक पहुँचीं, तो वे केवल नए व्यापारिक
-
अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की बड़ी सौगात देते हुए 37
-
एक तरफ उ0प्र0 विद्युत उत्पादन में नंबर एक पर है। दूसरे राज्यो को बिजली दे रहा है। वही स्मार्ट