बार्सिलोना ने गैलाटसराय को 4-1 से हराया
-
By
Admin
Published - 15 October 2026 13 views
इस्तांबुल बार्सिलोना ने चौंपियंस लीग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत को जारी रखते हुए यूरोप के सबसे खतरनाक मैदानों में से एक आरएएमएस पार्क में गैलाटसराय को 4-1 से हरा दिया। वहीं बायर्न म्यूनिख को नॉर्वे में वाइकिंग एफके ने 3-3 से ड्रॉ पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। इस्तांबुल में खेले गए मैच में मेजबान गैलाटसराय ने तेज शुरुआत की। अलेक्सई बत्राकोव के डिफ्लेक्टेड शॉट से गैलाटसराय ने बढ़त ले ली और पहले हाफ में बार्सा दबाव में दिखा। लेकिन हाफटाइम से ठीक पहले जोआओ कैंसेलो ने सूझबूझ भरी फिनिश से स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे हाफ में बार्सिलोना पूरी तरह बदल गया। कोच हांसी फ्लिक की टीम ने इंटरवल के बाद सिर्फ तीन मिनट में दो गोल दागकर मैच अपने काबू में कर लिया। पहले लैमिन यामल ने शानदार खेल दिखाते हुए फर्मिन लोपेज के लिए सटीक पास दिया, जिस पर लोपेज ने हेडर से गोल किया। इसके तुरंत बाद यामल ने ही एंथनी गॉर्डन को गोल के लिए असिस्ट किया। मैच के आखिरी हिस्से में सब्स्टीट्यूट करीम अदेयेमी ने एक शानदार स्ट्राइक से चौथा गोल कर बार्सा की जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत से बार्सिलोना ने लीग फेज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दूसरी तरफ नॉर्वे में बायर्न म्यूनिख को वाइकिंग एफके के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। घरेलू टीम वाइकिंग ने पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त ले ली। जियानी स्टेंसनेस ने दूसरे मिनट में कॉर्नर पर हेडर से गोल किया और पीटर क्रिस्टियनसेन ने काउंटर-अटैक पर दूसरा गोल दागा। दूसरे हाफ में हैरी केन ने बायर्न की वापसी कराई। केन ने पहले पेनल्टी पर गोल किया और फिर हेडर से स्कोर 2-2 कर दिया। केन ने इसी के साथ चौंपियंस लीग में लगातार नौ मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड बना लिया। इसके बाद लुइस डियाज ने शानदार मूव को अंजाम देते हुए बायर्न को 3-2 से आगे कर दिया। लेकिन मैच का ड्रामा खत्म नहीं हुआ था। बायर्न के माइकल ओलिस को रेड कार्ड मिला और इसका फायदा उठाकर वाइकिंग के हरमन हॉगेन ने आखिरी मिनट में हेडर से बराबरी का गोल कर दिया। इस ड्रॉ के साथ वाइकिंग ने चौंपियंस लीग इतिहास में अपना पहला अंक हासिल किया। एक अन्य मैच में लुइस सुआरेज स्पोर्टिंग सीपी के लिए मॉडर्न चौंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने सातवें गोल के साथ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जबकि रॉबिन रिसर और इस्सा डौम्बिया ने भी स्कोरशीट पर नाम दर्ज कराया।
सम्बंधित खबरें
-
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला न्यूजीलैंड के हेगले ओवल के मैदान
-
एशियन पैरा गेम्स-2026 में तीरंदाजी की महिला डब्ल्यू 1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली उत्तर प्र
-
भारतीय शूटर मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने सोमवार को यहां ऐची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में महिल
-
भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में संजू सैमसन के उतार-चढ़ाव वाले प्रद
-
इस्तांबुल बार्सिलोना ने चौंपियंस लीग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत को जारी रखते हुए यूरोप के सबसे