डॉलर के मुकाबले रुपए में जबरदस्त उछाल, सात महीने में पहली बार 93 के पार
-
By
Admin
Published - 21 November 2026 7 views
घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार खरीदारी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के दम पर शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान रुपया 50 पैसे तक मजबूत होकर 10 अप्रैल के बाद पहली बार 93 प्रति डॉलर के स्तर से ऊपर निकल गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर अमेरिकी मुद्रा तथा एआई से जुड़े शेयरों की तेजी थमने के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की जोरदार लिवाली के चलते रुपए को मजबूती मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले दो सप्ताह के दौरान भारतीय शेयरों में 84,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 93.25 पर खुला और अपनी बढ़त को आगे बढ़ाते हुए दिन के उच्चतम स्तर 92.82 को छू गया। यह 10 अप्रैल के बाद पहली बार 93 के स्तर से ऊपर चढ़ा, जब यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.83 पर बंद हुआ था। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 93.32 पर बंद हुआ था। मौजूदा सत्र की 50 पैसे की बढ़त के साथ, रुपए ने पिछले लगातार पांच सत्रों में लगभग 1.4 प्रतिशत की तेज मजबूती दर्ज की है।
सम्बंधित खबरें
-
घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार खरीदारी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के दम पर शुक्रवार को दिन के कारोब
-
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और घरेलू स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव में स्थानीय शेयर बाजार दो का
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र बना
-
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को तेजी के साथ हुई। मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 1,142.03 अंक या
-
देश में वाहनों की खुदरा बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 23.8 प्रतिशत घटकर 31.72 लाख से अधिक