दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों को नुकसान
-
By
Admin
Published - 19 November 2026 11 views
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और घरेलू स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव में स्थानीय शेयर बाजार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद बुधवार को नुकसान के साथ बंद हुए। बी.एस.ई. का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 500.38 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरकर 82,031.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 751.72 अंक यानी 0.91 प्रतिशत तक गिरकर 81,780.47 अंक पर आ गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 159.45 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 25,227.95 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आई इस गिरावट के कारण निवेशकों को 409,183.7 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन सबसे ज्यादा 4.82 प्रतिशत गिरा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) में 2.49 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 2.45 प्रतिशत, इटर्नल में 2.45 प्रतिशत, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) में 1.97 प्रतिशत और इन्फोसिस में 1.86 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके उलट, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, श्श्अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सख्त टिप्पणियों से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका मजबूत हुई है। इससे डॉलर मजबूत हुआ और ब्याज आय नहीं देने वाली सोने जैसी संपत्तियों पर दबाव पड़ा। वैश्विक जिंस कीमतों में भी कमजोरी आई।श्श् नायर ने कहा कि घरेलू स्तर पर हाल के उच्च स्तर के आसपास निवेशकों ने मुनाफावसूली की। ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल से शेयरों के मूल्यांकन पर दबाव पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों के निवेश से रुपए को समर्थन मिला। इस महीने 17 नवंबर तक सेंसेक्स में करीब 11 प्रतिशत और निफ्टी में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी। एक कारोबारी दिन पहले यानी 17 नवंबर को बी.एस.ई. पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 5,10,56,422.46 करोड़ रुपए था। आज यानी 18 नवंबर यह घटकर 5,06,47,238.76 करोड़ रुपए पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज 409,183.7 करोड़ रुपए की गिरावट आई है।
सम्बंधित खबरें
-
घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार खरीदारी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के दम पर शुक्रवार को दिन के कारोब
-
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और घरेलू स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव में स्थानीय शेयर बाजार दो का
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र बना
-
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को तेजी के साथ हुई। मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 1,142.03 अंक या
-
देश में वाहनों की खुदरा बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 23.8 प्रतिशत घटकर 31.72 लाख से अधिक