रामायणम’ के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान ने खोले राज, हैंस जिमर के साथ काम करना रहा खास अनुभव
-
By
Admin
Published - 28 October 2026 2 views
फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम’ के संगीत को तैयार करने में ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हैंस जिमर जुटे हुए हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर रहमान ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इतने बड़े स्तर की फिल्म के लिए संगीत तैयार करना उनके लिए भी नया अनुभव रहा है। करीब साढ़े तीन साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे रहमान के मुताबिक, फिल्म का म्यूजिक तैयार करने के दौरान कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन टीम ने हर बार नए तरीके से काम करने की कोशिश की। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। रहमान ने इस फिल्म को अपने करियर के सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट्स में से एक बताया है। रहमान के मुताबिक, फिल्म के संगीत का बड़ा हिस्सा दर्शकों के सामने आ चुका है और ‘जय जय राम’ गाने को भी लोगों के बीच पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि एल्बम का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा रिलीज हो चुका है, लेकिन फिल्म आने से पहले कुछ और खास चीजें सामने लाई जाएंगी। फिल्म के विजुअल्स को लेकर भी रहमान उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि क्छम्ळ की टीम का काम देखकर वह प्रभावित हुए और शुरुआती फुटेज देखने के बाद उन्हें फिल्म के बड़े पैमाने का अंदाजा हुआ। रहमान का मानना है कि संगीत और विजुअल्स को एक साथ बेहतर बनाने के लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। इस फिल्म के संगीत की खास बात ए.आर. रहमान और हैंस जिमर का साथ आना है। दोनों की जान-पहचान कई साल पुरानी है, लेकिन ‘रामायणम’ के लिए साथ काम करना उनके लिए एक अलग अनुभव रहा। रहमान ने बताया कि जिमर के स्टूडियो में काम करते समय माहौल काफी दोस्ताना और उत्साह से भरा हुआ था। इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में दोनों ने लंदन, लॉस एंजिल्स और अबू धाबी में भी काम किया। संगीत तैयार करने की प्रक्रिया आसान नहीं थी। कई बार एक ही धुन के 13 अलग-अलग वर्जन तैयार करने पड़े और फिर टीम को शुरुआती वर्जन पर लौटना पड़ा। फिल्म के अलग-अलग भाषाई संस्करणों और बदलते विजुअल इफेक्ट्स के मुताबिक संगीत में बदलाव करना भी एक बड़ी चुनौती रहा।
रहमान ने बताया कि बीते तीन महीनों में काम का दबाव काफी बढ़ गया था। इस दौरान टीम को मुंबई, चेन्नई, लंदन, लॉस एंजिल्स और बुडापेस्ट के बीच लगातार यात्रा करनी पड़ी। कई बार उन्हें सिर्फ तीन से चार घंटे की नींद मिल पाती थी। इसके बावजूद रहमान इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को इतने बड़े स्तर पर दुनिया तक पहुंचाने का मौका उनके लिए खास है। इसी बीच वह 1 नवंबर को मुंबई और 21 नवंबर को नई दिल्ली में अपने ‘वंडरमेंट टूर’ के तहत परफॉर्म करने की तैयारी भी कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि दर्शकों को ‘रामायणम’ के संगीत से क्या उम्मीद रखनी चाहिए, तो उन्होंने इसे ‘एपिक’ यानी बेहद भव्य और शानदार बताया।
सम्बंधित खबरें
-
फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम’ के संगीत को तैयार करने में ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर
-
यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘बेपरवाह’ के टाइटल की घोषणा कर दी है। अली अब