लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना,जांच के बाद फर्जी निकली धमकी
-
By
Admin
Published - 12 June 2026 2 views
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में शुक्रवार सुबह बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच शुरू की, जिसके बाद पता चला कि यह धमकी फर्जी थी। विमान में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई2111 सुबह 10.45 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी। विमान में 180 यात्री सवार हो चुके थे। इसी दौरान विमान के शौचालय में एक टिश्यू पेपर पर बम विस्फोट की धमकी लिखी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित किया। यात्रियों में दहशत फैल गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, मेडिकल टीम और फायर टीम सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर बुलाया। सुरक्षा कर्मियों ने विमान की गहनता से जांच की। काफी देर तक चली पड़ताल के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में यह पुष्टि हुई कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा की गई फर्जी करतूत थी। जांच पूरी होने और धमकी के फर्जी पाए जाने के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि अब यह विमान जल्द ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा।
सम्बंधित खबरें
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लोकभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर के ल
-
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में शुक्रवार सुबह बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुरक्
-
राजधानी लखनऊ के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 14 नगरीय प्राथमिक स्व
-
राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र के आलमनगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक की छत से गिरकर मौत
-
योगी सरकार द्वारा लगाई अनुदानित मदरसों में भर्ती पर रोक के बावजूद 45 नियुक्तियां की गईं। शिकाय