छत से नीचे गिर कर संदिग्ध हालत में युवक की मौत
-
By
Admin
Published - 12 June 2026 1 views
राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र के आलमनगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित लोधी के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में रहकर रंगाई-पुताई का काम करता था। पुलिस के अनुसार अमित नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि घटना से चार दिन पहले उसकी पत्नी रेनू अपने दो वर्षीय बेटे रुद्र को लेकर मायके चली गई थी। शुक्रवार सुबह अमित के छत से गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बादशाह खेड़ा निवासी 35 वर्षीय अमित लोधी शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अपने घर की दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गए। गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमित लोधी नशे के आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी लत के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं पर गौर कर रही है और किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सुबह करीब आठ बजे मृतक के पिता ठाकुर प्रसाद ने तालकटोरा थाने में घटना की लिखित सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर उसे सील किया और पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू की मोर्चरी भेज दिया। अमित लोधी अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बेटे को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार गहरे सदमे में है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतक का परिवार सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था, लेकिन अमित की नशे की लत को लेकर परिजन अक्सर चिंतित रहते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही चलेगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लोकभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर के ल
-
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में शुक्रवार सुबह बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुरक्
-
राजधानी लखनऊ के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 14 नगरीय प्राथमिक स्व
-
राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र के आलमनगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक की छत से गिरकर मौत
-
योगी सरकार द्वारा लगाई अनुदानित मदरसों में भर्ती पर रोक के बावजूद 45 नियुक्तियां की गईं। शिकाय