22 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगा 90 का रोमांस, अक्षय रवीना की जोड़ी मचाएगी धमाल
-
By
Admin
Published - 11 June 2026 1 views
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस मूवी की सबसे रोमांचक बात यह है कि इसमें रवीना टंडन की भी एंट्री होगी। कम से कम 22 सालों बाद अक्षय कुमार और रवीना एक साथ बड़े परदे नजर आएँगे। दोनों को साथ में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें कि 90े के दौर में दोनों की जोड़ी सबसे बेस्ट मानी जाती थी। दोनों ने बहुत सी फिल्मो में एक-साथ काम किया था और अब फिर से दर्शकों को 90 का रोमांस देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और रवीना ने एक-साथ लगभग 7 फिल्मों में काम किया है। इनमें मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, दावा, बारूद, कीमत, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, पुलिस फोर्स शामिल हैं। अक्षय कुमार और रवीना की मूवी वेलकम टू जंगल जल्द ही 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रवीना टंडन के साथ-साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे बड़े सितारें शामिल होंगे।
सम्बंधित खबरें
-
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के अनुभवी अभिनेता दिनयार तीरंद
-
भारतीय सिनेमा के सशक्त अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गवर्नर’ की विशेष मीडिय
-
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर काफी सुर्खियों मे
-
खन्ना-कपाड़िया परिवार की तीन पीढ़ियां बॉलीवुड की दिग्गज स्टार डिंपल कपाड़िया, उनकी बेटी ट्विंकल ख