पाकिस्तान में आतंकरोधी अदालत के जज और परिवार के तीन लोगों की हत्या
-
By
Admin
Published - 05 April 2021 1344 views
पेशावर। पाकिस्तान में एक आतंकरोधी अदालत के जज और उनके परिवार के तीन सदस्यों की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त जज अपने स्वजनों के साथ कार से उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में स्वात घाटी से इस्लामाबाद जा रहे थे। जज के काफिले में शामिल दो सुरक्षा गार्ड इस वारदात में घायल हुए हैं।
स्वात जिले में आतंकरोधी अदालत के जज आफताब अफरीदी के वाहन को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी जिले में बंदूकधारियों ने रविवार को पेशावर-इस्लामाबाद मार्ग पर स्वाबी इंटरचेंज के नजदीक रोक लिया। इसके बाद बंदूकधारियों ने उनके वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में जज अफरीदी के अलावा उनकी पत्नी, उनकी पुत्रवधु और दो वर्षीय पौत्र की मौत हो गई। हमला करने के बाद बंदूकधारी तुरंत मौके से फरार हो गए। अभी तक किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
प्रधानमंत्री इमरान खान, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के गवर्नर शाह फरमान, मुख्यमंत्री केपीके महमूद खान और नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर ने इस हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री खान ने कहा कि इस वीभत्स वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके साथ पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
(Middle East) में नागरिकों की बढ़ती मौतों पर भारत ने जताई चिंता, Pakistan में US-Iran वार्ता को लेकर
-
ईरान की सेना ने दावा भी किया है कि इस ऑपरेशन के दौरान उसने अमेरिका के कई विमान मार गिराए हैं। ईरान क